Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Area of sugarcane crop increased by six thousand hectares in the district

जिले में गन्ने की फसल रकबा छह हजार हेक्टेयर बढ़ा

Tue, 13 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Area of sugarcane crop increased by six thousand hectares in the district
सहारनपुर। जनपद में गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। गन्ना सर्वे की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार जिले में इस बार गन्ने की फसल के रकबे में छह हजार हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। अभी तक अच्छी फसल होने और बढे़ हुए गन्ना रकबा के चलते इस बार शुगर मिलों को गन्ना आवंटन के लिए मारामारी नहीं करनी पडे़गी। गन्ना विभाग के अधिकारियों को जिले में गन्ने की फसल का क्षेत्रफल 1.07 से बढ़कर 1.13 लाख हेक्टेयर होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला गन्ना विभाग गन्ने की फसल का क्षेत्रफल जानने के लिए प्रतिवर्ष गन्ने की फसल का सर्वे कराता है। सर्वे से जिले में गन्ने की सही स्थिति का पता लग जाता है। सर्वे की रिपोर्ट से शुगर मिलों को गन्ना का आवंटन करने में सहायता मिलती है। मिलों को गन्ने का आवंटन गन्ना समिति के प्रस्ताव, मिल की पेराई क्षमता आदि के आधार पर होता है। इसके लिए गन्ना सुरक्षण की बैठक लखनऊ में गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता में होती है। इसमें चीनी मिलों के प्रतिनिधि अपनी मिल के लिए अधिक से अधिक गन्ना आवंटन कराने के लिए प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

जिला गन्ना विभाग ने जनपद में गन्ने की फसल के सर्वें की अंतिम रिपोर्ट तैयार की है। इस बार गन्ने की फसल के क्षेत्रफल में लगभग छह हजार हेक्टेयर की वृद्धि हो गई है, इसलिए आगामी सीजन में शुगर मिलों को गन्ना आवंटन के लिए मारामारी नहीं करनी पडे़गी। सभी मिलों को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध हो सकेगा। - कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आंकड़ों की नजर में चीनी उद्योग --
जिले में चीनी मिल ----- 06
मिलों की पेराई क्षमता प्रतिदिन -- 42750 टीसीडी
विगत सीजन में गन्ना खरीद --- 503.12 लाख क्विंटल
विगत सीजन में गन्ना उत्पादन --- 852.09 लाख क्विंटल
विगत सीजन में चीनी उत्पादन --- 53.43 लाख क्विंटल
विगत सीजन का औसत चीनी परता --10.51 प्रतिशत
जिले में गन्ने की फसल के रकबे का ब्योरा --
वर्ष --------- क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)
2011 - 12 ---------- 107199
2012 - 13 ---------- 106201
2013 - 14 ---------- 103199
2014 - 15 ----------- 90605
2015 - 16 ------------ 79634
2016 - 17 ------------ 75466
2017 - 18 ------------ 91984
2018 - 19 ----------- 105207
2019 - 20 ----------- 100353
2020 - 21 ----------- 107084
नोट: गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed