फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arbitrariness in attendance will stop, attendance will be recorded through new software

Saharanpur News: उपस्थिति में रुकेगी मनमानी, नए सॉफ्टवेयर से लगेगी हाजिरी

Mon, 28 Jul 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness in attendance will stop, attendance will be recorded through new software
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मनरेगा में अब फर्जी तरीके से उपस्थिति का खेल नहीं चल सकेगा। मनरेगा के हाजिरी साॅफ्टवेयर को अपडेट किया गया है। नए साॅफ्टवेयर से ही मनरेगा जॉब कार्डधारक अपनी हाजिरी लगाएंगे, जो एआई आधारित है।

जिले में करीब 2,26,796 मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। इनमें 1,60,570 मजदूर एक्टिव हैं। अब इन मजदूरों की हाजिरी के लिए नया साॅफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। साॅफ्टवेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगा। हाजिरी लगाने के बाद साफ्टवेयर मजदूरों की हाजिरी को अपने आप ही सत्यापित करेगा। यदि कोई मजदूर दूसरी जगह हाजिरी लगाएगा तो यह उसे तुरंत पकड़ लेगा। इसके जरिए मनरेगा कार्यस्थलों पर फर्जी हाजिरी, गैर हाजिर, मजदूरों का नामांकन और प्रधानों का एक ही मजदूर को दो जगहों पर कार्य आवंटित करने पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश में मनरेगा योजना में पंजीकृत लाभार्थियों की मजदूरी में भी बढ़ोत्तरी की है। सरकार ने एक अप्रैल से प्रतिदिन की मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। पहले जॉब कार्डधारक को एक दिन के 237 रुपये मिलते थे, अब उसे 252 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाजिरी के समय चेहरा हिलाना होगा
पहले साफ्टवेयर में फोटो अपलोड होता था। इससे कई बार पुराने फोटो को अपलोड कर दिया जाता था, लेकिन नए साफ्टवेयर में चेहरे को हिलाना होगा। इसके बाद चेहरा पहचानने वाला फीचर यह सुनिश्चित करेगा कि एक ही मजदूर एक दिन अलग-अलग जगह कार्य तो नहीं कर रहा है, साथ ही पुराना फोटो भी अपलोड नहीं हो सकेंगे।

- वर्जन
मनरेगा मजदूरी में पारदर्शिता के लिए शासन की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। नए साफ्टवेयर की मदद से योजना में ओर पारदर्शिता आएगा। जैसी नई तकनीक प्राप्त होगी, उसे तुरंत योजना में लागू किया जाएगा। - इंद्रपाल, उपायुक्त मनरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed