फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Approval from the government for the construction of a broken bridge for two and a half decades

Saharanpur News: ढाई दशक से टूटे पुल के निर्माण को शासन से मिली मंजूरी

Mon, 13 Mar 2023 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Approval from the government for the construction of a broken bridge for two and a half decades
रामपुरमनिहारान में पूर्वी यमुना नहर कल्लरपुर गुर्जर का टूटा पुल
फ़ोटो 16
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। पूर्वी यमुना नहर पर ढाई दशक से कल्लरपुर गुर्जर के पास टूटे पड़े पुल का निर्माण कराने को शासन से मंजूरी मिल गई है। अधिशासी अभियंता ने पुल के निर्माण से संबंधित अधिकारियों के साथ टूटे पड़े पुल का निरीक्षण कर जानकारी ली।

रामपुर मनिहारान विधानसभा से भाजपा विधायक देवेंद्र निम इस पुल निर्माण को लेकर गत दिनों मुख्यमंत्री से मिले थे, साथ ही इस पुल के निर्माण का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। विधायक के प्रयास से अब इस पुल के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अभिमन्यु सिंह राय ने एसडीओ मुकेश कुमार, जेई शिवकुमार, जेई आनंद कुमार के साथ गांव कल्लरपुर गुर्जर के पास टूटे पड़े पुल का निरीक्षण किया, साथ ही संबंधित अधिकारियों से पुल निर्माण के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रामीण रवि कुमार, सुनील, विकास प्रधान, गिरधारी लाल, इन्द्रसेन, कृष्ण लाल,सुखबीर, राकेश,ओमप्रकाश, मोनू आदि ने पुल निर्माण की मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है। सिंचाई विभाग के जेई शिवकुमार, आनंद कुमार ने बताया कि कल्लरपुर गुर्जर पुल के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गयी है। टेंडर प्रक्रिया हो गयी है। पुल के बनने में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी और पुल निर्माण में करीब एक साल का समय लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed