फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Appointment letter issued to Prachi to become a gazetted officer

Saharanpur News: प्राची को राजपत्रित अधिकारी बनने का नियुक्ति पत्र जारी किया

Sun, 28 Jan 2024 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Appointment letter issued to Prachi to become a gazetted officer
लखनऊ में प्राची को सम्मानित मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर , स्रोत स्वय
सरसावा। चीन में हुए एशियाई खेलों में रिले दौड़ में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली सरसावा के गांव झबीरण की बेटी प्राची को प्रदेश सरकार ने राजपत्रित अधिकारी बनने का ऑफर दिया है। 27 जनवरी को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्राची को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही उनको जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्राची चौधरी के चाचा सचिन कालियर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्राची को जहां डेढ़ करोड़ रुपये की नगद धनराशि इनाम स्वरूप प्रदान की थी। वहीं 27 जनवरी को प्राची को राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयनित होने के लिए पत्र सौंपा गया है। शासन द्वारा भेजे गए पत्र में फिलहाल केवल पद का उल्लेख है। तैनाती का स्थल नहीं दिया गया है। सचिन कालियर ने बताया कि फिलहाल प्राची भारतीय रेलवे पटियाला में सीनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं। प्राची को जिला युवा कल्याण अधिकारी पद पर नियुक्ति पर विचार के लिए एक माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed