{"_id":"5f9aed4f8ebc3eefbb076926","slug":"applications-were-given-more-than-a-hundred-times-but-the-road-was-not-built-saharanpur-news-mrt5085301191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: सौ से ज्यादा बार दिए प्रार्थनापत्र, पर नहीं बन सकी महज 242 मीटर लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: सौ से ज्यादा बार दिए प्रार्थनापत्र, पर नहीं बन सकी महज 242 मीटर लंबी सड़क
Thu, 29 Oct 2020 09:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर बेहट रोड पर नगर निगम क्षेत्र में चौधरी विहार कालोनी में महज 242 मीटर लंबाई की सड़क बनवाने और सफाई व्यवस्था ठीक कराने के लिए लोग सौ से ज्यादा बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
चौधरी विहार कालोनी में रहने वाले गौरव शर्मा ने बताया कि यह कालोनी नगर निगम के वार्ड संख्या 08 में आती है। पार्षद से लेकर नगर निगम के अफसरों को बार बार प्रार्थनापत्र दिए जा रहे हैं। लेकिन कालोनी की सड़क का जलभराव का नजारा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, कालोनी में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है, स्थानीय लोगों को खुद ही नाली सफाई तक करनी पड़ती है।
विज्ञापन
गौरव शर्मा ने बताया कि वह हर मंगलवार को नगर निगम में जाकर अफसरों से इसकी शिकायत करते हैं। कभी उन्हें कह दिया जाता है कि अभी बजट नहीं है, जिस कारण निर्माण नहीं हो रहा है तो कभी कह दिया जाता है कि प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गौरव ने बताया कि उनके अलावा कालोनी में रहने वाले लोग भी लगातार मांग कर रहे हैं और उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद से भी इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उधर, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। पता किया जाएगा कि समस्या क्या है और उसका समाधान कराया जाएगा।