फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Application for improvement and compartment examination from July 10 to 25

इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दस से 25 जुलाई तक आवेदन

Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Application for improvement and compartment examination from July 10 to 25
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2022 की दसवीं की इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट तथा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से होंगे। आवेदन दस जुलाई से 25 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस रवि दत्त ने बताया कि आवेदन करने के इच्छुक दसवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये एक प्रार्थना पत्र के साथ अंक पत्र की छायाप्रति संलग्न कर अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास जमा कराना होगा। इंप्रूवमेंट के तहत परीक्षार्थी को अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में तथा कंपार्टमेंट के अंतर्गत अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से केवल किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 12वीं के मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग से सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग-01 और 02 में निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्न पत्र में तथा व्यावसायिक वर्ग के लिए निर्धारित ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 306 रुपये शुल्क एक प्रार्थनापत्र के साथ अंक पत्र की छायाप्रति संलग्न करते हुए प्रधानाचार्य के पास जमा कराना होगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों के लिए निर्देश
प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने विद्यालयों के दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों की सूचना अपने स्तर से दें। प्रधानाचार्य विद्यार्थियों से शुल्क, प्रार्थना पत्र और अंकपत्र प्राप्त करेंगे। वह दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा जमा शुल्क को अलग अलग कर एकमुश्त कोषागार में जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दस जुलाई से शुरू हो रहे हैं, जो 25 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकते हैं। इस संबंध में सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है।
रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed