फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Appeal for peace in Dargah Hazrat Makhdoom sahib

दरगाह हजरत मखदूम साहब में शांति को लेकर अपील

Thu, 07 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Appeal for peace in Dargah Hazrat Makhdoom sahib
इस्लामिया कॉलेज में शांति समिति की बैठक में विचार रखते वक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा(सहारनपुर)। दरगाह हजरत मखदूम साहब में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर के धार्मिक, राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के संभावित फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ सभी पक्षों एवं धर्मों से जुड़े लोग शांति बनाए रखने के लिए बैठकें कर रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को मुस्लिम समाज की पहल पर अंबाला रोड स्थित दरगाह में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों से जुड़ें लोगों ने सहभागिता की। बैठक में पूर्व बसपा एमएलसी डॉक्टर मेघराज जरावरे, पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा, जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महताब अनवर, मरकज वाली मस्जिद के इमाम तथा जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारी मौलाना गुलफाम ने सभी को उच्चतम न्यायालय का फैसला बिना हिचक स्वीकार करने की अपील किया। वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या के पक्षकार कानून पर भरोसा रखते हुए न्यायालय का फैसला स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। लोगों से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नकुड़ एसडीएम पीएस राणा और मुख्य अतिथि सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। बैठक का संचालन कारी मुकीम ने किया। बैठक में वक्फ बोर्ड के सदर राव सईद, मुनाजिर हुसैन जैदी, मौलवी उस्मान, कारी राशिद, सलीम ख्वाजा, कारी अरशद, नरेश चंद जैन, अवतार सिंह, रमेश सुखीजा, अरविंद राणा, देशबंधु शर्मा, नेहा राणा, केजी गुंबर, सलीम सलमानी, वासिल मिर्जा, प्रमोद कश्यप, मोनू धीमान, राजेश चावला, बिजेंद्र सैनी, नवीन जैन, कारी अरशद, दिनेश गुप्ता, सोनू सैनी, फहाद जमाली, गौरव पुहाल, हाजी मसूद, प्रेम खन्ना, गफ्फार सलमानी, राव इसरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed