फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anya of Infant Jesus in 10th and Ayushi of SPS became topper in 12th

Saharanpur News: दसवीं में इंफैंट जीसस की आन्या और 12वीं में एसपीएस की आयुषी बनी टॉपर

Sun, 14 May 2023 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Anya of Infant Jesus in 10th and Ayushi of SPS became topper in 12th
आन्या जैन जिला टॉपर
-आईसीएसई बोर्ड ने जारी किया हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आईसीएसई बोर्ड ने दसवीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। दसवीं में इंफैंट जीसस स्कूल की आन्या जैन टॉपर रही, जबकि 12वीं में सहारनपुर पब्लिक स्कूल की आयुषी ने बाजी मारी। बेहतर परिणाम को लेकर स्कूलों में मिठाई बांटी गई।
जनपद में आईसीएसई बोर्ड के केवल दो स्कूल हैं। इनमें इंफैंट जीसस स्कूल केवल हाईस्कूल तक है, जबकि सहारनपुर पब्लिक स्कूल 12वीं तक है। रविवार को जारी हुए परिणाम में दसवीं में इंफैंट जीसस की आन्या जैन ने 96.6 फीसदी अंकों के साथ दोनों स्कूलों को टॉप किया। दूसरे नंबर पर सहारनपुर पब्लिक स्कूल की आरूही रही, जिसने 96.2 फीसदी नंबर हासिल किए। तीसरे नंबर पर भी सहारनपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा नेहा गुप्ता रही, जिसने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

12वीं की बात करें तो सहारनपुर पब्लिक स्कूल की आयुषी ने 94.25 फीसदी नंबर के साथ पहला स्थान पाया। दूसरे नंबर पर अनमोल रहे, जिन्होंने 93.25 फीसदी नंबर प्राप्त किए। तीसरे नंबर पर मो. अलीम रहे उन्होंने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंफैंट जीसस में दसवीं के कुल 98 विद्यार्थी पंजीकृत थे। यहां का परिणाम 99 फीसदी रहा। अच्छे परिणाम को लेकर स्कूल की ओर से मिठाई बांटी गई। प्रधानाचार्य लोरीना सिम्लई ने मेधावियों को बधाई दी। उधर, सहारनपुर पब्लिक स्कूल में दसवीं में 79 और 12वीं में 98 विद्यार्थी पंजीकृत थे। दोनों कक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने मेधावियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल स्तर पर यह रहे टॉपर
इंफैंट जीसस स्कूल में दसवीं में विज्ञान और कॉमर्स वर्ग हैं। यहां विज्ञान वर्ग में 96.6 फीसदी अंकों के साथ आन्या जैन पहले, 94.2 फीसदी अंकों के साथ प्रभजीत कौर दूसरे तथा 93.2 फीसदी अंकों के साथ अब्दुल अहद तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में 94.6 फीसदी अंकों के साथ दृष्टि भारद्वाज ने पहला, 93.6 फीसदी अंकों के साथ गौरव ने दूसरा तथा 85.8 फीसदी अंकों के साथ रहनुमा और वत्सल मेहता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। उधर, सहारनपुर पब्लिक स्कूल में 96.2 फीसदी नंबर के साथ आरूही पहले, 94.8 फीसदी नंबर के साथ नेहा गुप्ता दूसरे तथा 94.4 फीसदी अंकों के साथ प्रियांशु तीसरे स्थान पर रही।

डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगे मेधावी
12वीं में टॉपर रही आयुषी विनय विहार में रहती हैं। पिता जय कुमार शिक्षक हैं, जबकि मां उमा देवी गृहणी हैं। आयुषी के भाई आयुष ने भी 2020 में 12वीं टॉप की थी जो वर्तमान में आईआईटी से बीटेक कर रहे हैं। आयुषी को डॉक्टर बनना है, वह नीट की तैयारी में जुटी है। दूसरे नंबर पर रहे अनमाेल गांव भलस्वा के रहने वाले हैं। पिता विजयपाल सरकारी नौकरी में हैं, जबकि मां सुदेश गृहणी हैं। अनमोल ने हाल ही में जेईई मेंस पास की है और वह आईआईटी से इंजीनियरिंग करेगा। तीसरे नंबर पर रहे मो. अलीम खानआलमपुरा में रहते हैं। पिता अनीस अहमद व्यापारी हैं, जबकि मां कुलजूम आरा गृहणी हैं। उनकी बहन इकरा डॉक्टर हैं। दूसरी बहन सारा एमबीए और बुशरा फैशन डिजाइनर हैं। अलीम को भी डॉक्टर बनना है।
दसवीं के टॉप थ्री
नाम - आन्या जैन
इंफैंट जीसस स्कूल
प्राप्तांक - 96.6 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - हिन्दी 99, गणित 97, विज्ञान 93, कंप्यूटर 98, सोशल स्टडीज 96
नाम - आरुही
सहारनपुर पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 96.2 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी 92, हिन्दी 98, एसएसटी 94, गणित 98, विज्ञान 90, कंप्यूटर 99
नाम - दृष्टि भारद्वाज
इंफैंट जीसस स्कूल
प्राप्तांक - 94.6 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - हिन्दी 97, गणित 97, वाणिज्य 94, कंप्यूटर 98, अंग्रेजी 87
12वीं के टॉप थ्री
नाम - आयुषी
सहारनपुर पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 94.25 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी 92, हिन्दी 93, फिजिक्स 94, कैमिस्ट्री 92, बायोलॉजी 94, कंप्यूटर 96
नाम - अनमोल
सहारनपुर पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 93.25 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी 86, गणित 94, फिजिक्स 93, कैमिस्ट्री 84, कंप्यूटर 100
नाम - मो. अलीम
सहारनपुर पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 93 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी 83, फिजिक्स 92, कैमिस्ट्री 96, बायोलॉजी 92, कंप्यूटर 92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed