फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Antyodaya card holders will also get free treatment up to five lakhs

अंत्योदय परिवारों को भी मिलेगा पांच लाख तक का मुफ्त इलाज

Sat, 16 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya card holders will also get free treatment up to five lakhs
सहारनपुर। अब अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत अंत्योदय कार्ड धारकों के परिवार के सदस्यों को वर्ष में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन ने अंत्योदय कार्ड धारकों के भी गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। जनपद के 54168 अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत उनके परिवार के सदस्यों को बीमार होने पर साल में पांच लाख रुपये तक के इलाज की निशुल्क सुविधा मिलेगी। जनपद में 54168 अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार इस योजना के दायरे में आएंगे। जिला पूर्ति विभाग ने इसको लेकर अभियान शुरू कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उनको किसी भी कॉमन फैसिलिटी सेंटर पर जाकर आधार कार्ड या अंत्योदय राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

सीएससी पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत अंत्योदय राशन कार्ड धारक किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। कार्ड धारक परिवार का सदस्य बीमार होने पर किसी भी योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती हो सकता है। जहां पर उसे पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed