फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anti-social elements set fire to Holika in three villages

Saharanpur News: असामाजिक तत्वों ने तीन गांवों की होलिका में लगाई आग

Thu, 13 Mar 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements set fire to Holika in three villages
बड़गांव। क्षेत्र के नन्हेड़ा खुर्द, लुकादड़ी और मुश्कीपुर गांवों में बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने होलिका में आग लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। पूजन से पहले होलिका में आग की सूचना के बाद ग्रामीणों में तनाव व्याप्त गया। ग्राम प्रधानों और पुलिस ने आनन फानन में होलिका स्थल पर ईंधन डलवाकर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


इन तीन गांवों में मिश्रित आबादी होने के चलते कुछ लोगों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस और संबंधित ग्राम प्रधानों तथा जिम्मेदार लोगों की सक्रियता से मामला नहीं बिगड़ा। गांव नन्हेड़ा खुर्द के ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने तीन गांव की होलिका में थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद आग लगा दी। होलिका में आग लगी देखी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक होलिका पर डाला गया ईंधन जल चुका था। सूचना पर पुलिस गांवों में पहुंची और जिम्मेदार लोगों से वार्ता कर रात में ही होलिका स्थलों पर ईंधन डलवाया। बृहस्पतिवार को इन सभी गांवों में विधि विधान के साथ होलिका पूजन हुआ।
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि इन गांवों में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। सद्भावनापूर्ण माहौल में होलिका पूजन सभी जगह संपन्न कराया गया है। गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है, जो भी इन घटनाओं में शामिल पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed