फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anti Romeo squad inactive, the spirits of the people raised

एंटी रोमियो दस्ता निष्क्रिय, मनचलों के हौसले बुलंद

Thu, 06 Oct 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anti Romeo squad inactive, the spirits of the people raised
एचबीएच इंटर कालेज के गेट पर खड़े बाइक सवार - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। स्कूल और कॉलेजों के बाहर छात्राओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने एंटी रोमियो दस्ते की स्थापना की थी ताकि मनचलों की हरकतों पर लगाम लगाई जा सके। स्कूल कॉलेजों के आस पास आवारा तत्वों का जमावड़ा न लगे जिससे कॉलेज आने वाली छात्राओं में सुरक्षा का विश्वास जगे। बृहस्पतिवार को जब स्कूल कॉलेजों के गेट पर पहुंच कर एंटी रोमियो दस्ते की हकीकत परखी गई तो वहां पुलिसकर्मियों की बजाए मनचलों का बोलबाला था। स्कूलों के पास बाइकों पर चार चार युवक इधर से उधर घूमते नजर आए। पटाखे वाली बुलेट मोटरसाइकिल ने लोगों को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन

समय दुपहर 12:30 बजे
देहरादून रोड स्थित एचबीएच इंटर कॉलेज के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिले। अभिभावकों से पूछने पर उन्होंने बताया कि यहां उन्हें कभी महिला या पुरुष पुलिसकर्मी नहीं दिखाई देते हैं। कस्बे में एंटी रोमियो दस्ता निष्क्रिय है।
विज्ञापन

समय दुपहर 12:55
भगवानपुर रोड स्थित सियाराम इंटर कॉलेज के गर्ल्स वाले गेट पर एंटी रोमियो दस्ता नजर नहीं आया, जबकि यहां संदिग्ध युवक बाइकों पर बार बार इधर से उधर चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय दुपहर एक बजे
भगवानपुर रोड स्थित ही सत्य कृष्ण इंटर कॉलेज पर छुट्टी के समय भी कोई महिला पुलिसकर्मी या एंटी रोमियो टीम का सदस्य नजर नहीं आया। यहां बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे चलाते युवक घूम रहे थे।
समय दुपहर 1:10
मुजफ्फरनगर नगर रोड स्थित पीजी पायस इंटर कॉलेज के गेट पर अपनी बेटियों को लेने आए अभिभावकों की तो भीड़ नजर आई, लेकिन कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। इस रोड पर सबसे ज्यादा मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वे एंटी रोमियो मोबाइल टीम को भेज कर हर जगह की लोकेशन निकलवाएंगे। यदि वहां टीम की लोकेशन सही नहीं निकलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पीजी पायस इंटर कालेज के गेट पर लगी भीड़

पीजी पायस इंटर कालेज के गेट पर लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सत्य श्री कृष्ण इंटर कालेज से निकलती छात्राएं

सत्य श्री कृष्ण इंटर कालेज से निकलती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed