फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anti-land mafia team removed possession of 32 bighas of land

एंटी भूमाफिया टीम ने 32 बीघा भूमि से कब्जा हटाया

Sat, 13 Feb 2021 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Anti-land mafia team removed possession of 32 bighas of land
गागलहेड़ी में जमीन कब्जा मुक्त कराती एंटी भूमाफिया टीम। - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी। एंटी भूमाफिया टीम ने पुलिस बल की मदद से सैयद माजरा उर्फ महमूदपुर तिवई में करीब 32 बीघा से अवैध कब्जा हटाया। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सैयद माजरा उर्फ महमूदपुर तिवई के ग्रामीण राम सिंह ने गांव में सरकारी भूमि पर गांव के लोगों द्वारा कब्जे की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेकर एंटी भूमाफिया टीम मौके पर भेजी। टीम ने भूमि की पैमाइश की तो 32 बीघा भूमि पर कब्जा मिली। वहीं शिकायतकर्ता ने भी तीन बीघा भूमि पर कब्जा किया हुआ था पुलिस बल की मदद से ट्रैक्टर चला कर कब्जा मुक्त किया। एसडीएम कहा कि यदि दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान लेखपाल मुकेश कुमार, नेपाल सिंह, गुफरान, शाइस्ता राव, संजीव कपिल सहित थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed