{"_id":"6917846e37bca637bf0860dc","slug":"anti-corruption-team-caught-vdo-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-rs-20000-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-162956-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एंटी करप्शन टीम ने वीडीओ को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एंटी करप्शन टीम ने वीडीओ को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा
Sat, 15 Nov 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) संजय कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेेहाथों गिरफ्तार किया है। वह निर्माण कार्य का बिल भुगतान की एवज में रुपये मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ गागलहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पैरागपुर निवासी अरविंद कुमार ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि गांव ढाला माजरा चौरादेव में कराए गए निर्माण कार्य का बिल पास करने के बदले ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार उनसे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने प्री-ट्रैप सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाया गया। टीम ने वीडीओ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
शुक्रवार दोपहर करीब 12:51 बजे टीम ने गांव चौरादेव में ग्राम प्रधान के घर के मुख्य गेट के पास से आरोपी संजय कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा। इसके साथ ही शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी टीम ने साक्ष्य के रूप में एकत्र की है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पर थाना गागलहेड़ी में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की नियुक्ति 11 अगस्त 1999 में हुई थी। आरोपी वीडीओ तय रकम पर 15 प्रतिशत लेता था।