फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anti corruption team caught medical superintendent taking bribe in Saharanpur

Saharanpur News: चिकित्सा अधीक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, कोतवाली ले गई टीम, कार्रवाई जारी

Fri, 06 Jan 2023 04:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Jan 2023 04:36 PM IST
सार

Saharanpur News : एंटी करप्शन की टीम ने चिकित्सा अधीक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। टीम उन्हें कोतवाली ले गई और कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Anti corruption team caught medical superintendent taking bribe in Saharanpur
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहानपुर जनपद के बेहट में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंदवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) से रिश्वत मांगना भारी पड़ गया। मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम उन्हें बेहट कोतवाली ले गई, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सलेमपुर गदा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ संगीता देवी को कार्य के आधार पर छह महीने का पीडीआई नवंबर माह मिला था, जिसकी एवज में बेहट सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंदवाल कमीशन की मांग कर रहे थे। परेशान होकर एक सप्ताह पूर्व संगीता देवी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बच्ची का अपहरण: लखनऊ तक गूंजा मामला, शक के घेरे में पिता, मां का कलेजा चीर रही लाडली की चिंता

वहीं शुक्रवार को मेरठ से सीओ दीपक कुमार त्यागी के नेतृत्व में एंटी करप्शन की टीम सीएचसी बेहट पहुंच गई। टीम ने पीड़ित को पाउडर लगे नोट देकर डॉ. नितिन कंदवाल के ऑफिस में भेज दिया, जहां एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया। उनके हाथ पानी में डलवाए गए, इससे पानी का रंग बदल गया। टीम उन्हें हिरासत में लेकर बेहट कोतवाली ले गई। यहां लिखा पढ़ी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Income Tax Raid: बसपा सांसद के ठिकानों पर 72 घंटों से कार्रवाई जारी, मिले कई अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed