फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another fraud, 22 lakhs collected from defaulters, not deposited in the corporation

Saharanpur News: एक और फर्जीवाड़ा, बकाएदारों से 22 लाख वसूले, नहीं कराए निगम में जमा

Tue, 01 Apr 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Another fraud, 22 lakhs collected from defaulters, not deposited in the corporation
सहारनपुर। नगर निगम आए दिन फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। सॉफ्टवेयर हैक का मामला सुर्खियों में है। इन सबके बीच गृहकर एवं जलकर अनुभाग में एक बड़ा फर्जीवाड़ा मिला है। कुछ कर्मचारियों ने बकाएदारों से लाखों रुपये लेकर नगर निगम में जमा कराए बिना पोस्टिंग कर दी। जांच बैठने के बाद से कर्मचारियों में खलबली है। अकेले मार्च माह में करीब 22 लाख वसूले गए। कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने शनिवार को पांच लाख रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कर संग्रहकर्ता टैक्स की जो वसूली करके नगर निगम के खजाने में जमा कराते हैं। इसके बाद वह लिपिक के साथ मिलकर कंप्यूटर पर पोस्टिंग करते हैं। यानी जिस व्यक्ति से टैक्स की वसूली की है उससे वसूल की गई राशि कंप्यूटर में चढ़ाते हैं, जिसके बाद बकाया राशि शून्य हो जाती है। पता चला है कि कुछ कर संग्रहकर्ताओं ने बकाएदारों से वसूली करने के बाद पैसा नगर निगम में जमा नहीं कराया और पोस्टिंग कर दी। यानी नगर निगम के रिकॉर्ड से उस बकाएदार के नाम के सामने से बकाया शून्य हो गया, लेकिन पैसा नगर निगम के खाते में नहीं गया। इसमें कुछ बिचौलियों के भी शामिल होने की चर्चा है। मार्च में ऐसी करीब 22 लाख रुपये की पोस्टिंग की गई है।
विज्ञापन

सवाल यह है कि 22 लाख रुपया किसकी जेब में गया। पता चलने के बाद से नगर निगम में हड़कंप मचा है। नगरायुक्त संजय चौहान ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इसी मामले में तीन कंप्यूटर सील कर जब्त किए गए हैं। सवाल यह है कि यह केवल मार्च का आंकड़ा है। उससे पहले कब से यह चल रहा था यह भी जांच का विषय है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed