{"_id":"66cce2bb9f407d14740234b4","slug":"another-accused-arrested-in-case-of-firing-on-school-bus-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-106962-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्कूल बस पर फायरिंग करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्कूल बस पर फायरिंग करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Aug 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। सर्वोदय ज्ञान स्कूल की बस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक ओर वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। इससे पूर्व पुलिस मुख्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
तीन दिन पूर्व सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर बुलेट और बाइक सवार पांच लोगों ने मकबरा गांव के समीप फायरिंग कर दी थी। जिसमें कई गोलियां बस की बॉडी में जाकर लगी थी। इसमें कई छात्र गोली लगने से बाल बाल बच गए थे। मामले में बस ड्राइवर रवि कुमार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने मुख्य नाबालिग आरोपी (14) को गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस ने सरसावा के मोहल्ला अभिषेक नगर निवासी विशु उपाध्यक्ष युवक को मकबरा पुलिया से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि शेष वांछित आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

नादौन के निजी अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद अस्पताल गेट पर तैनात पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन