फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another 5 million year old jaw of Stegodon elephant found

स्टेगोडॉन हाथी का 50 लाख साल पुराना एक और जबड़ा मिला

Sun, 09 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Another 5 million year old jaw of Stegodon elephant found
शुतुरमुर्ग के अंडे के साथ ईवा। - फोटो : SAHARANPUR
स्टेगोडॉन हाथी का 50 लाख साल पुराना एक और जबड़ा मिला
विज्ञापन

सहारनपुर। कोठरी बहलोलपुर ग्राम पंचायत स्थित जैव विविधता पार्क के बीच से होकर बह रही सहंसरा गंगा से विलुप्त हो चुके स्टेगोडॉन हाथी का 50 लाख साल से अधिक पुराना जबड़ा मिला है। जबड़े को फिलहाल सहंसरा गंगा किनारे स्थित प्राकृतिक इतिहास शोध एवं संरक्षण केंद्र में रखा गया है। दो साल पहले भी सहारनपुर में स्टेगोडॉन हाथी का जबड़ा मिल चुका है।
हिमालयन इंस्टीट्यूट की विंग हिमालयन नेचुरल हिस्ट्री रिसर्च एंड कंजरवेशन सेंटर के निदेशक डॉ. उमर सैफ ने बताया कि शिवालिक में सहंसरा गंगा क्षेत्र स्टेगोडॉन हाथियों का गढ़ रहा है। यहां करीब 30 लाख साल तक यह हाथी रहे, जो लाखों साल पहले विलुप्त हो गए। उन्होंने बताया कि स्टेगोडॉन प्राचीन यूनानी शब्द स्टेगो टू कवर शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है छत वाला दांत। यह हाथियों की विलुप्त प्रजाति है। उन्होंने बताया कि यह जबड़ा सेंटर फॉर वाटर पीस की शोधकर्ता सारा हनीफ को पिछले सप्ताह सहंसरा गंगा के भीतर से ही मिला है।
विज्ञापन

इससे पहले साल जून 2020 में भी स्टेगोडॉन हाथी का जबड़ा बादशाहीबाग रेंज से मिल चुका है। उस समय वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून के वैज्ञानिकों ने उस जबड़े को 50 लाख साल से अधिक पुराना माना था। सहारनपुर वन वृत्त और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया की ओर से छह महीने तक कराए गए विशेष सर्वेक्षण के दौरान यह जीवाश्म मिला था। तब तत्कालीन वन संरक्षक वीके जैन ने पत्रकारों से वार्ता में दावा किया गया था कि हाथी का इतना पुराना जीवाश्म उत्तर प्रदेश में पहली बार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुतुरमुर्ग का 25 हजार साल पुराना अंडा मिला
सहारनपुर। सहंसरा गंगा क्षेत्र से ही शुतुरमुर्ग का अंडा भी मिला है। डॉ. उमर सैफ ने बताया कि पूर्व में राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुतुरमुर्ग के अंडे मिले हैं। कार्बन डेटिंग में उनकी उम्र करीब 25 हजार साल आंकी गई थी। उन्होंने सहंसरा गंगा के तट से मिले उक्त अंडे की आयु भी 25,000 साल तक मानी है। उन्होंने बताया कि अंडा सहंसरा गंगा के तट से ईवा को मिला है। उक्त अंडे को भी सहंसरा गंगा किनारे बने सेंटर में रखवाया गया है। संवाद

सहंसरा से ही मिला 38 करोड़ साल पुराना जीवाश्म
सहंसरा गंगा के बेसिन से एक और जीवाश्म मिला है, जिसके 38 करोड़ साल पुराना होने का दावा किया जा रहा है। हिमालयन इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक डॉ. उमर सैफ का दावा है कि जीवाश्म लेट डिवानियन से कार्बोनिफेरस कॉल के समय मिलने वाले हाइडनोसेरस नाम के बहुकोशिकीय जीव का है, जो 38 करोड़ साल तक पुराना है। उन्होंने बताया कि सहंसरा नदी का क्षेत्र अपने भीतर कई रहस्य छिपाए हुए है, जिसके बेसिन से लगातार अलग अलग जीवों के जीवाश्म और अंडे मिलते रहे हैं।

50 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा

50 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed