फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another 11th student found corona infected

11वीं का एक और छात्र कोरोना संक्रमित मिला

Fri, 17 Dec 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Another 11th student found corona infected
पूर्व में इसी स्कूल के तीन शिक्षक और एक छात्र मिला चुका है संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में एक और छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से स्कूल प्रबंधन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। पूर्व में भी इसी स्कूल के तीन शिक्षक और एक छात्र संक्रमित मिल चुके हैं।

नगर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की एक शिक्षिका शादी समारोह से लौटी थी, जिसके बाद वह कोरोना संक्रमित आई थी। चिकित्सा विभाग ने उसके संपर्क में आए शिक्षकों की जांच कराई थी, जिसके बाद दो शिक्षक और उक्त शिक्षिका का बेटा भी संक्रमित मिला था। शिक्षिका बेटा उसी स्कूल का 11वीं का छात्र भी है। इसके बाद विभाग ने छात्र के संपर्क में आए अन्य छात्रों की जांच कराते हुए स्कूल को पांच दिन के लिए बंद करा दिया था। कुछ लोगों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आई है, जिनमें पूर्व में पॉजिटिव आए छात्र का एक साथी छात्र संक्रमित आया है। अब चिकित्सा विभाग उक्त छात्र के परिजनों और संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच करा रहा है। जनपद में इस बार अभी तक कुल 13 संक्रमित मिल चुके हैं। मार्च 2020 से अब तक की बात करें तो कुल 32,913 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed