फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Annual budget of 55 crores passed in Napa

Saharanpur News: नपा में पारित हुआ 55 करोड़ का वार्षिक बजट

Wed, 09 Apr 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Annual budget of 55 crores passed in Napa
सरसावा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 55 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में विधायक मुकेश चौधरी ने नगर विकास संबंधी कई प्रस्तावों को पारित कराकर विभिन्न मदों से धनराशि मुहैया करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष कोमल पंवार ने छह प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुमानित वार्षिक बजट 54 करोड़ 75 लाख रुपये की आय तथा 53 करोड़ 76 लाख 20 हजार रुपये के व्यय को मंजूरी प्रदान की गई। सभासद वजीर मलिक ने रायपुर रोड पर नाला निर्माण की मांग की। बताया पांच हजार की आबादी नाला नहीं होने के कारण परेशान है। सभासद अनिल ने माजरी रोड पर तालाब सफाई तथा सुंदरीकरण की मांग की।
विज्ञापन

सभासद अनुज ने हजारा रोड से कुंडी रोड तक हाईवे के बराबर में सर्विस रोड की मांग रखी। सभासद अनुज ने बाजार तथा सड़क पर फैले जबरदस्त अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। सभासद वजीर मलिक तथा अयूब अंसारी ने कब्रिस्तान में जनाजा रखने के लिए शेड बनवाने की मांग की। सभासद नवीन टांक ने वाल्मीकि समाज श्मशान घाट के कच्चे रास्ते को पक्का बनवाने एवं भगवान वाल्मीकि द्वार निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में पदेन सदस्य क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी भी शामिल हुए। विधायक ने बताया कि वंदन योजना के तहत गोशाला के निर्माण, भगवान महावीर द्वार, मां पीतांबरा द्वार, श्री राम द्वार, अशोक विहार द्वार, शहीद धन सिंह कोतवाल द्वार, आंबेडकर द्वार, भगवान वाल्मीकि द्वार आदि के निर्माण के प्रस्ताव पास हुए।

इसके अलावा लाइब्रेरी, ओपन जिम, पुलियाओं के निर्माण, तालाबों के सुंदरीकरण, तालाबों को कब्जा मुक्त कराना, सीमा विस्तार के उपरांत संपत्तियों को चिह्नित करना, सरकारी संपत्तियों आदि निर्माण के प्रस्ताव भी पास हुए। संचालन ईओ राजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed