फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Announced boycott

चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Thu, 12 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Thu, 12 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Announced boycott
पत्रकारों से वार्ता करते त्यागी समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिंचाई के लिए नहर का पानी न मिलने से आक्रोशित जड़ोदा पांडा समेत कई गांवों के त्यागी समाज के लोगों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। साथ ही जड़ौदा पांडा पानी चाहिए संघर्ष समिति का गठन भी किया गया।  
विज्ञापन


बुधवार को संत नगर कालोनी में ब्रह्मपाल त्यागी के आवास पर पत्रकार वार्ता में त्यागी जागरण मंच के संस्थापक सुभाषचंद त्यागी और अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने कहा कि रजवाहा नल्हेड़ा माइनर टेल जड़ौदा पांडा में पिछले 30 वर्षों से पानी न आने के कारण दर्जन भर गांवों में सिंचाई की समस्या गहरा गई है। जिसके लिए ग्रामीण 20 सालों के दौरान धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल तक कर चुके हैं। 
विज्ञापन


उपचुनाव का बहिष्कार तक किया गया, लेकिन शासन प्रशासन या किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया है। इसलिए त्यागी समाज ने विधानसभा के चुनाव बहिष्कार निर्णय लिया है। उन्होंने रजवाहे के ऊपर से गुजर रही नई लिंक नहर ब्रांच देवबंद से 35 क्यूसेक पानी दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्यागी समाज अब अपनी लड़ाई नवगठित समिति के बैनर तले लड़ेगा। पत्रकार वार्ता में हरीश त्यागी, महेंद्र त्यागी, मदन त्यागी, पंकज त्यागी, अरविंदत त्यागी, श्रवण त्यागी, प्रवेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रवादी विचारधारा वाले प्रत्याशी को सहयोग करेगा संगठन
देवबंद। भारतीय राष्ट्रवादी परिषद की बैठक में क्षेत्रीय संयोजक नितिन गुप्ता ने कहा कि परिषद अराजनैतिक रूप से कार्य कर रही है। नगर में चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। जो प्रत्याशी देशहित, राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत होगा परिषद उसे ही अपना सहयोग देगी। परिषद के संयुक्त संयोजक रोहित वर्मा ने कहा कि देश तरक्की की राह पर है। 

 आज देश को देशभक्तों की जरूरत है। भारतीय राष्ट्रवादी परिषद आने वाले दिनों में मकर संक्रांति, होली व हिंदू नववर्ष के कार्यक्रम आयोजित करेगी। 

 इस दौरान नये सदस्यों को भी संगठन से जोड़ा जाएगा। कोषाध्यक्ष मनमोहन गर्ग, अंकित, अर्जुन वर्मा, मोहित, सतीश, अंशुल वर्मा, अंकित प्रभाकर, विक्रांत शर्मा, शिवम, आकाश गर्ग, अमित वर्मा, अमित गुप्ता, यश सिंघल समेत मुख्य रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed