{"_id":"583dd3ea4f1c1b0f1ede6512","slug":"anm-posts-repeal-process-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम के पदों पर भर्ती प्रक्रिया निरस्त, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम के पदों पर भर्ती प्रक्रिया निरस्त, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पदों पर हुई नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। भर्ती में गोलमाल के चलते प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 26 पदों पर हाल ही में भर्ती की गई। इस प्रक्रिया में अधिकारियों पर पहले दिन से ही नियम विरुद्ध भर्ती करने के आरोप लग रहे थे।
अंतिम तिथि तक रजिस्ट्रेशन न कराने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रक्रिया में शामिल करने तक का आरोप था। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार से पहले निवर्तमान सीएमओ डा. सईद मोहम्मद का जनपद से स्थानांतरण होने के बाद प्रक्रिया पर रोक लगने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
लेकिन सीएमओ ने शासन की अनुमति लिए बगैर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर प्रक्रिया को संपन्न करा दिया। इसके पीछे जिलाधिकारी से अनुमति लेने की बात कही जा रही थी।
शासन ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। एएनएम के पदों पर की गई भर्ती प्रक्रिया पर कई सवाल उठ रहे हैं।
अग्रिम आदेश तक भर्ती प्रक्रिया के परिणाम एवं नियुक्ति पत्र जारी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। डा. मधु सक्सेना, एडी हेल्थ