फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Animal husbandry is proving to be a loss-making deal

घाटे का सौदा साबित हो रहा पशुपालन

Thu, 03 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Animal husbandry is proving to be a loss-making deal
गौशाला में मौजूद गौवंश - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भले ही निजी क्षेत्र की डेयरियों द्वारा बाजार में दूध के दाम बढ़ा दिए गए हों, लेकिन पशुपालकों से पुराने भाव में ही दूध की खरीद की जा रही है, जबकि इसके उलट चारे व आहार की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में पशुपालकों के लिए दूध उत्पादन घाटे का सौदा साबित हो रहा है। सितंबर-अक्टूबर के महीने में बारिश होने से खेतों में खड़ी धान की पुराल गलने से नष्ट हो गई थी। इसके अलावा बारिश के डर से जल्दी फसल उठाने के लिए इस बार मजदूरों से फसल की कटाई न कराकर कम्पेन मशीन से कराई गई थी, जिसमें पुराल पूरी तरह से खत्म हो गई। इससे भूसे के दाम में जबरदस्त उछाल आया। पशुपालकों का कहना है कि उन्हें भूसा 1500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदना पड़ रहा है। सूंडी आने से मक्का की फसल भी नष्ट हो गई थी। इसकी वजह से भी चारे की कमी हुई और मजबूरी में पशुओं को भूसा ही खिलाना पड़ रहा है। हरा चारा तो किसी भी भाव नहीं मिला। पशु आहार की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन

प्रति लीटर दूध पर घट रहे पांच से छह रुपये
बेहट क्षेत्र के गांव शाहपुर के पशुपालक कुलदीप सिंह का कहना है, कि भूसे के दाम 600 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये हो गए हैं। हरे चारे की कीमत 200 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। चोकर का बोरा 1200 रुपये, खल का बोरा 2300 रुपये है, जबकि उनका दूध वही पुराने रेट में खरीदा जा रहा है। भैंस का दूध 50 रुपये व गाय का दूध 40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यदि वह खर्च का हिसाब लगाएं तो उन्हें प्रति लीटर 5 से 6 रुपये का नुकसान हो रहा है। छुटमलपुर निवासी पशुपालक आदेश गर्ग बताते हैं कि एक पशु का प्रतिदिन का चारे और दाने आदि का खर्च तीन सौ रुपये आता है। बीमारी आदि का खर्च अलग से है। औसतन सात से आठ लीटर दूध गाय देती है। गाय का दूध चालीस रुपये प्रति लीटर खुदरा बिकता है। इसे डेयरी पर दिया जाए तो यह 30 रुपये ही जाता है। ऐसे में पशु पालन नुकसान का सौदा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

चारे में तीन सौ साठ रुपये क्विंटल तक बिका गन्ना
घास मशीन संचालक राजेश कुमार ने बताया कि हरे चारे के चढ़ते भाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस बार गन्ना तक चारे में कट कर बिक गया। किसान को घास मशीन पर इस बार गन्ने का भाव तीन सौ साठ रुपये प्रति क्विंटल तक मिला है, जबकि बरसीम और जई का भाव भी तीन से साढ़े तीन सौ रुपये क्विंटल फिलहाल चल रहा है। ऐसे में कसबों में तो पशु पालन साफ तौर पर नुकसान का सौदा है।

पशुपालक कुलदीप सिंह

पशुपालक कुलदीप सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed