फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Angry over the registration of the case, the village head met the District Magistrate

मुकदमा दर्ज होने से खफा ग्राम प्रधान जिलाधिकारी से मिले

Thu, 15 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Angry over the registration of the case, the village head met the District Magistrate
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानो से वार्ता करते डीएम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दुहारकी के ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर ऑल इंडिया पंचायत परिषद से जुडे़ ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी का ज्ञापन सौंपकर दुहारकी के ग्राम प्रधान के विरुद्घ मुकदमा दर्ज होने पर रोष व्यक्त किया। ग्राम दुहारकी के प्रधान रोहित ने जिलाधिकारी के सामने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव ने उनके साथ न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि मारपीट एवं जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने एक तहरीर थाना रामपुर मनिहारान में दी थी, लेकिन उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव की तहरीर पर उनके विरुद्घ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा भी उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रधान अनुज मदनूकी, विकास कुमार, संजय वालिया, लखमीचंद, रवि प्रधान, मोनू परमार, राजकुमार, राजीव कुमार, शिवकुमार, वेदप्रकाश, दिलशाद आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed