{"_id":"648a1648c11119e36000e954","slug":"angry-farmers-staged-protest-at-power-station-due-to-power-cut-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-4191-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली कटौती से खफा किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली कटौती से खफा किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना
Thu, 15 Jun 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव बिजलीघर पर धरना देते किसान
बड़गांव। भयंकर गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से खफा किसानों ने बड़गांव बिजलीघर पर धरना दिया। मौके पर मिले विद्युतकर्मियों को भी अपने बीच धूप में बैठा लिया। सूचना पर जेई और एसडीओ रामपुर मनिहारन किसानों के बीच पहुंचे और दो शिफ्टों में बिजली आपूर्ति का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
भयंकर गर्मी में बिजली कटौती के चलते किसान की फ़सल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इससे गुस्साए कातला, दल्हेड़ी, मियानगी, चंदपुर, झबीरन के किसान बुधवार सुबह दस बजे बिजलीघर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को भी अपने साथ धूप में बैठा लिया। किसानों का कहना था कि भीषण गर्मी में खेतों की सिंचाई न होने के कारण खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है। जबकि बड़गांव बिजली घर पर क्षमता से अधिक लोड होने से निजी नलकूपों पर तीसरे दिन पावर में अलग अलग अलग फीडरों को बिजली सप्लाई की जा रही है। उसमें भी घंटों की कटौती की जा रही है।
सूचना के बाद दोपहर 12:30 बजे जेई मुकेश कुमार और एसडीओ रामपुर मनिहारन संजय कुमार धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराकर अत्यधिक लोड वाले दल्हेड़ी फीडर को दो शिफ्टों यानि आधा दिन में तो आधा रात में बिजली आपूर्ति देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसान अपने घरों को लौटे। इस मौके पर विनोद कुमार, पूर्व प्रधान सोनू राणा, विरेंद्र सिंह, अंनगपाल, पूर्व प्रधान समयसिंह, कुलदीप,नाथी चौहान आदि मौजूद रहे।