{"_id":"604ba36d8ebc3ed8b949d74a","slug":"angry-farmers-cut-off-connection-with-tubewells-to-protest-at-power-house-saharanpur-news-mrt529507112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूपों के कनेक्शन काटने से खफा किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूपों के कनेक्शन काटने से खफा किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन
15 मार्च तक कनेक्शन नहीं काटने का आश्वासन मिलने पर खत्म हुआ धरना
नागल। विद्युत कर्मियों द्वारा बकाया बिल को लेकर नलकूप के केबिल काटने से गुस्साएं किसानों ने भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली के नेतृत्व में बिजलीघर परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया।
दोपहर करीब 12 किसान नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पहुंचे और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि अभी सरकार ने बिजली बिलों में छूट दे रखी है और किसान अपने रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। बावजूद इसके विद्युत कर्मचारी गांव गांव पहुंचकर किसानों के नलकूप के केबिल उतारते हुए उनका शोषण कर रहे हैं। किसानों के गन्ने की बुवाई चल रही है, जिसमें साथ ही पानी देना पड़ता है लेकिन विद्युत विभाग अपनी मनमानी करने पर अड़ा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब दो घंटे बाद प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार की अधिशासी अभियंता सुधाकर व उपखंड अधिकारी सुंदर पाल से वार्ता हुई। इस पर विद्युत अधिकारियों ने 15 मार्च तक किसी के भी कनेक्शन नहीं काटने का आश्वासन देते हुए बड़े बकायेदार किसानों से अपील की कि वह अपने बिल जल्द जमा करा दें। इसके बाद किसान शांत हुए।
धरने में मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह, विनोद खन्ना, भूपेंद्र त्यागी, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुमित चंदेना, नीरज, राजवीर, पप्पू राणा, संजय वालिया, अंकित वालिया, महेंद्र पाल ,अकरम, मूसा प्रधान, बूटा त्यागी, रमेश गांधी, महक सिंह, गोविंदा, अमित समेत काफी किसान मौजूद रहे।