{"_id":"6914d9f89d60e9602f0f49d4","slug":"angry-farmers-blocked-the-road-due-to-the-stoppage-of-sugarcane-weighing-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-162831-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गन्ना तौल बंद होने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गन्ना तौल बंद होने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम
Thu, 13 Nov 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
नानौता। किसान सहकारी चीनी मिल में नो कैन के कारण तोल बंद होने से गुस्साए गन्ना किसानों ने गेट के सामने देवबंद-गंगोह मार्ग गन्ना वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। जीएम द्वारा मिल पुनः तौल चालू कराने के साथ किसानों ने जाम खोला। करीब एक घंटा तक जमा लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।
बुधवार को क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल में सुबह से ही कम गन्ना आने के कारण बार बार तौल प्रभावित हो रहा था। गन्ना तौल बंद होने से गुस्साए किसानों व किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवा ब्लॉक अध्यक्ष सागर पुंडीर के नेतृत्व में मिल गेट के सामने देवबंद-गंगोह मार्ग पर गन्ना वाहन खड़े करते हुए जाम लगा दिया। किसानों का आरोप था कि सुबह से मिल में गन्ना तुलाई का काम बंद होने से किसानों का गन्ना नहीं तुल रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
किसानों द्वारा जमा लगाने के कारण देवबंद गंगोह मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। गन्ना किसानों के जाम लगाने की सूचना पर किसानों के बीच पहुंचे चीनी मिल जीएम अंकित कुमार के जल्द तौल शुरू होने के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। चीनी मिल जीएम अंकित कुमार (पीसीएस) ने बताया कि सुबह से ही मिल को पर्याप्त गन्ना आपूर्ति नहीं होने के कारण मिल नो कैन हो गई थी। दिन में भी मिल चलाने लायक गन्ना उपलब्ध नहीं रहा। पर्याप्त मात्रा में गन्ना आने पर तौल शुरू किया गया है। इस दौरान गोपाल राणा, जौहर सिंह, कलीराम, दुष्यंत राणा काफी संख्या में किसान व संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।