फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Angry councilors created a ruckus due to digging the roads

सड़कें खोदकर छोड़ने से नाराज पार्षदों ने किया हंगामा

Mon, 05 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry councilors created a ruckus due to digging the roads
सहारनपुर। जल निगम द्वारा शहर में डाली जा रही सीवर लाइन में लापरवाही बरती जा रही है। लाइन डालने के बाद सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही है। इससे नाराज पार्षदों ने सोमवार को जल निगम पहुंचकर अधिकारियों का घेराव करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

जल निगम कार्यालय परिसर में धरने पर पार्षद इमरान सैफी और हाजी गुलशेर ने नगर निगम के अधिकारियों और जल निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जल निगम के अधिकारी बेतरतीब तरीके से सीवर लाइन डाल रहे हैं। सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों को ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जिनकी वजह से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पार्षद चौधरी शहजाद ने सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों पर भी जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़कें टूटी हैं, जनता परेशान है, मगर सांसद और विधायक शांत हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें जनता की आवाज बनना चाहिए, मगर वह सामने आने से बच रहे हैं। सड़कों को जल्द दुरुस्त नहीं कराने तथा कार्यों की गुणवत्ता में सुधार नहीं लाने पर जल्द ही धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed