{"_id":"58dbf9a64f1c1bf64c63e3e8","slug":"angered-parents-on-the-increase-in-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि पर भड़के अभिभावक, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि पर भड़के अभिभावक, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में हंगामा करते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में एनसीईआरटी की किताबों के स्थान पर प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें लगवाने एवं फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार को लोगों ने दून वैली पब्लिक स्कूल में हंगामा किया।
वहीं, स्कूल प्रबंधन ने लोगों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए वर्तमान शिक्षण सत्र पूरा करने के उपरांत स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया है। अभिभावक संघर्ष समिति के बैनर तले स्कूल पहुंचे लोगों ने फीस वृद्धि को लेकर हंगामा किया।
अभिभावकों का आरोप है कि संस्था प्रतिवर्ष फीस में बेहिसाब वृद्धि कर देती है। वार्षिक शुल्क एवं पुस्तकों के नाम पर भी उत्पीड़न किया जा रहा है। लोगों ने स्कूल प्रबंधन से फीस में कटौती करने और सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की किताबों को लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया है। इस मौके पर चंद्रदीप सिंह, अमित अनेजा, विकास पुंडीर, कपिल राणा, संजीव धीमान, गुरजंट सिंह, नरेंद्र कुमार, अनिल त्यागी, मनीष, राजेश अनेजा, दिनेश कुमार, कपिल सिंघल, फैजान आलम आदि मौजूद रहे।
उधर, दून वैली स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कुछ अभिभावकों पर अवांछित तत्वों के साथ मिलकर स्कूल प्रबंधन पर अनुचित दबाव बनाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा के माप दंडों को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। प्रबंध तंत्र इस तरह के अनुसूचित दबाव को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। इसलिए प्रबंध तंत्र ने शिक्षण सत्र 2017-18 को पूरा कर स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया है। पत्रकार वार्ता में चेयरमैन राज किशोर गुप्ता, अनुराग सिंघल, आजम आदि मौजूद रहे।