फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anger over the detention of Chandrashekhar in Bhopal

चंद्रशेखर को भोपाल में हिरासत में लेने पर अक्रोश

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anger over the detention of Chandrashekhar in Bhopal
सहारनपुर। भोपाल में ओबीसी महासभा द्वारा पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग की जा रही है। इसका समर्थन करने के लिए रविवार को भोपाल पहुंचे आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर और ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने इसे मूल अधिकारों का हनन करार दिया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि ओबीसी महासभा चुनाव में आरक्षण की मांग कर रही है। इसका आजाद समाज पार्टी और चंद्रशेखर समर्थन कर रहे हैं। रविवार को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चंद्रशेखर भोपाल पहुंचे थे। वहां एयरपोर्ट पर पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें और ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। मध्य प्रदेश सरकार का यह रवैया आंदोलन को कुचलने की साजिश है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार का रवैया तानाशाही बताया है। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर की रिहाई के लिए ट्वीटर पर मुहिम शुरू कर दी गई है। टिंकू ने कहा कि ओबीसी के हक की लड़ाई को मध्य प्रदेश सरकार दबा नहीं सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed