फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anger burst on power cuts in JJ Puram

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Fri, 05 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Anger burst on power cuts in JJ Puram
मोहल्ला जेजे पुरम में बिजली कटौती के विरोध में सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बिजली की अंधाधुंध कटौती के विरोध में लोग रात में ही सड़कों पर उतर आए और रोड जाम कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और विद्युत निगम के कर्मचारियों ने रात में ही फाल्ट को ठीक कर सप्लाई शुरू की।
विज्ञापन


मोहल्ला जेजे पुरम में दो दिन से ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट के चलते बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। गर्मी से बेहाल लोगों का सब्र बुधवार की रात को जवाब दे गया और लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने सर्किट हाउस रोड को जाम कर दिया और विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना दिए जाने के बावजूद फाल्ट को ठीक नहीं किया गया। गर्मी में लोगों की हालत खराब हो रही है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाबुझा कर जाम तो खुलवा दिया, लेकिन लोगों का हंगामा जारी रहा। बाद में विद्युत निगम के कर्मचारियों को रात में ही मौके पर बुलाया गया और फाल्ट ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ही लोग शांत हुए। इस मामले में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि रात में लोगों ने सूचना दी थी, जिस पर तुरंत ही कर्मचारियों को भेजकर फाल्ट  ठीक करा दिया गया।

बिजली की बढ़ी दरें वापस नहीं लीं तो आंदोलन ः इंडियन इंडस्ट्रीज एंड बिजनेस एसोसिएशन कार्यालय पर हुई बैठक में बिजली की दरें बढ़ाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया तथा प्रदेश सरकार से बढ़ी दरें वापस लेने की मांग की गई। 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि बिजली की दरें बढ़ाकर उद्यमियों के साथ धोखा किया है। उद्योगों को खत्म करने का प्रयास है। उद्योग पहले ही बिजली की मार झेल रहा है। बड़े उद्योग उत्तराखंड पलायन कर चुके हैं। लघु उद्योग भी सिसक रहा है, जो बिजली की दरें बढ़ने से दम तोड़ देगा।

यही हाल रहा तो सारा उद्योग यहां से पलायन कर जाएगा। राजीव आनंद ने कहा कि व्यवस्था के नाम पर सरकार जीरो है। शहजाद अंसारी ने कहा कि उद्योगों को बंद करने की साजिश की जा रही है।


मोनू कुमार ने कहा कि व्यापारी दहशत में जी रहा है। बैठक में चेतावनी दी गई कि बिजली की बढ़ी दरें वापस नहीं ली गईं तो संगठन आंदोलन करेगा। बैठक में भरत कर्णवाल, आशीष शर्मा, हरीश डंग, रिजवान, अनिल गुप्ता, प्रदीप जैन, अनवार अहमद, अमित धवन, विकास मलिक, अंबरीश मलिक, भुवनेश शर्मा, संयम अरोड़ा, राजीव शर्मा, सन्नी वशिष्ठ, सूरज गांधी, केवल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed