फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anger among BJP councilors due to the attitude of SP councilors on naming

नामकरण पर सपा पार्षदों के रवैये से भाजपा पार्षदों में रोष

Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Anger among BJP councilors due to the attitude of SP councilors on naming
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की बैठक में भाजपा पार्षदों के प्रस्ताव पर शहर के कुछ चौराहों का नाम बदलने पर सहमति बनने के बाद सपा पार्षदों ने भी कई मार्गों और चौराहों के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है। इसे लेकर भाजपा पार्षदों में रोष है। उन्होंने सपा पार्षदों पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों की बैठक शनिवार को वरिष्ठ पार्षद अशोक राजपूत की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई। उप सभापति भूरा सिंह प्रजापति और पार्षद आशुतोष सहगल ने कहा नगर निगम कार्यकारिणी की 20 नवंबर को हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पुल खुमरान का नाम रामेश्वर सेतु और चौक नवाबगंज का नाम बागेश्वर महादेव चौक रखा था। कार्यकारिणी बैठक में अभिषेक अरोड़ा टिंकू, शहजाद मलिक व गुलशेर आदि कार्यकारिणी के सभी विपक्षी पार्षद सदस्य मौजूद थे। 26 नवंबर को हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैैठक में सोची समझी साजिश के तहत पार्षद अभिषेक अरोड़ा, गुलशेर व शहजाद मलिक ने नवाब गंज चौक आदि के नामकरण पर जिस तरह आपत्ति जताई। वह समाजवादी पार्टी की गलत मानसिकता को उजागर करती है। अध्यक्ष अशोक राजपूत ने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास की धारणा के साथ समाज में काम कर रही है। हमने पार्षद शहजाद मलिक के प्रस्ताव पर आली की चुंगी चौक का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करने पर सहमति दी। पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद कंचन धवन, पार्षद रमेश छाबड़ा ने भी सपा पार्षदों की सांप्रदायिक सोच रखने का आरोप लगाकर निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed