फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anganwadi workers have demanded a monthly honorarium of 30,000 rupees.

Saharanpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की 30 हजार मानदेय दिलाने की मांग

Sun, 21 Dec 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers have demanded a monthly honorarium of 30,000 rupees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीतरों। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से पुरजोर तरीके से मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने की मांग की है। प्रदेश सरकार को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा कि वह लोग सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मुश्तैदी से लगी रहती है। बावजूद इसके पिछले कई सालों से मामूली मेहनताने पर कार्य कर रही है।
आंगनबाड़ी सुनीता, अनिता, ममतेश, अंजू देवी, सविता, बबीता, सोनिया, उषा रानी, पुष्पा आदि का कहना है कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न कार्य करती हैं। इनमें पुष्टाहार वितरण, सर्वे सारांश की रिपोर्ट, गर्भवती महिलाओं व किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांचें, बीएलओ का कार्य, टीकाकरण का कार्य, पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद सरकार उन्हे मनरेगा मजदूर से भी कम मानदेय दे रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में मामूली मानदेय से उनके परिवारों को आर्थिक तंगी से जुझना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से 30 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ही राज्यकर्मचारियों का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed