फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anganbadis by angry protests

आंगनबाड़ियों ने किया उग्र प्रदर्शन

Thu, 15 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Anganbadis by angry protests
प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन बुधवार को 13वें दिन भी जारी रहा।   आंदोलनकारियों ने विधान परिषद सदस्य हेम सिंह पुंडीर को ज्ञापन सौंपकर समर्थन और सहयोग की मांग की।  उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।  
विज्ञापन


बुधवार को हकीकत नगर धरनास्थल पर चल रहे धरने पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठे वादे करके आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बेवकूफ नहीं बना सकती है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आंगनबाड़ियों से किए वादों को पूरा करना होगा। उन्होंने सपा मुखिया पर भी वोट लेने के बाद वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार, देवबंद ब्लाक अध्यक्ष पारूल राय, रामपुर ब्लाक अध्यक्ष गीता शर्मा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य हेम सिंह पुंडीर को सौंपे ज्ञापन आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, नियमितिकरण के रूप में वार्षिक वृद्धि देने, बाल विकास विभाग में सभी रिक्त पद भरने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योग्यता, वरिष्ठता के आधार पर प्रोन्नत करने सहित अन्य मांग की गई।  


बालेश सैनी, ऊषा रानी, पुष्पा देवी, दीक्षा, अनीता चौधरी, नीलम, सुमनलता, रेखा, पिंकी शर्मा, कुसुम सैनी, सुनीता, ममता गुप्ता, सोनिया, लोकेश चौधरी, बालेश गौतम, बालेश, मीना आर्य, सुधा, प्रतिमा त्यागी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed