फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... And the young man swinging on the gallows

... और फांसी पर झूल गया युवक

Fri, 06 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 06 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
... And the young man swinging on the gallows
Zombies avoid foul cop - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सहारनपुर के  थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला खानआलमपुरा के एक मकान में युवक की लाश फंदे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। पता चलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


लाश कई दिन पुरानी होने की वजह से बुरी तरह से सड़ चुकी थी, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। मुजफ्फरनगर निवासी मोहसिन नाम का युवक खानआलमपुरा की बादशाही मस्जिद वाली गली में नवीन यादव पुत्र बंशीलाल यादव के मकान में किराये पर रहता था।
विज्ञापन


वह रेलवे स्टेशन के बाहर बेल्ट, पर्स आदि बेचने का काम करता था। तीन दिन से वह नजर नहीं आ रहा था। साथ ही मकान मालिक को बृहस्पतिवार की रात से दुर्गंध आई। शुक्रवार की सुबह अधिक दुर्गंध आने से उसको शक हुआ। जब उसने मोहसिन का कमरा देखा तो वह अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना जनकपुरी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर मोहसिन का शव फंदे पर लटका हुआ था, जो गर्मी की वजह से सड़ चुका था।

मौके पर थाना जनकपुरी प्रभारी को तो उल्टी तक आ गई। सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय अमित नागर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर शव को रिक्शा में लादकर अस्पताल भेजा गया।


साथ ही मोहसिन के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई। युवक के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं लग सका है। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। यदि परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed