फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   And the temperature rolled down, winter troubled

और लुढ़का तापमान, सर्दी ने किया परेशान

Sat, 30 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
And the temperature rolled down, winter troubled
कोर्ट रोड़ पर अलाव के सहारे बैठा परिवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तापमान में तेजी से गिरावट आई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी पड़ी तो सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा। इससे आम जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 03 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को 01 पहुंच गया। हालांकि दोपहर में अच्छी धूप निकली, जिस कारण अधिकतम तापमान में हल्का उछाल आ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन शनिवार को 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से दिन में हल्की राहत तो मिली, लेकिन शीत लहर परेशान करती रही। दिनभर शीत लहर का प्रकोप बना रहा। सुबह के समय शहर के घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड, रोडवेज बस स्टैंड के आसपास अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाने का प्रयास करते नजर आए। पूर्वानुमान है कि अभी मौसम और बदलेगा। घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक मौसम में अभी बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed