फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An unpaved drain was dug up and left unfinished, and the people are now bearing the brunt.

Saharanpur News: कच्चा नाला खोदकर छोड़ दिया, खामियाजा भुगत रहे लोग

Wed, 22 Apr 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
An unpaved drain was dug up and left unfinished, and the people are now bearing the brunt.
गंगोह में नानौता मार्ग पर खोदकर छोड़ा गया नाला। संवाद
गंगोह। गंगोह-नानौता मार्ग पर नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा पिछले करीब दो वर्षों से स्थानीय व्यापारी और राहगीर भुगत रहे हैं। अनाज मंडी के सामने नाला निर्माण के नाम पर लगभग 300 मीटर खोदाई करके छोड़ दी गई। इसे आज तक पक्का नहीं कराया गया है। इस कारण सड़क किनारे स्थित दुकानों और मकानों तक पहुंचना भी मुश्किल भरा होता है। यह समस्या स्थानीय नागरिक आदित्य शर्मा ने अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो कॉलम के माध्यम से उठाई थी। शिकायत के बाद मौके पर जाकर पड़ताल की गई।
विज्ञापन


निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बीच में छोड़ा गया है काम
पड़ताल में सामने आया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बीच में ही छोड़ दिया गया। नाले का निर्माण पूरा न होने से पानी निकासी भी ठप है, जिसके चलते दुकानों के सामने अक्सर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अधूरे निर्माण के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में असुविधा होती है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। साथ ही गहराई के कारण आए दिन बुजुर्ग, बच्चे और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगर पालिका ईओ लोकेंद्र सिंह ने बताया कि यह जगह नगर पालिका की सीमा से बाहर है। हालांकि फिर भी जनहित को देखते हुए इसके निर्माण के लिए स्वीकृति कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------


व्यापारियों ने बयां किया दर्द
- पशु आहार विक्रेता नीरज जिंदल ने कहा कि करीब दो साल से दुकान के सामने कच्चा नाला खुदा पड़ा है। ग्राहक दुकान तक आने से हिचकते हैं और कई बार बिना सामान लिए लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- किराना व्यापारी सुरेश कुमार ने बताया कि नाले का निर्माण अधूरा होने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है। हल्की बारिश में भी दुकानों के आगे पानी भर जाता है।



- व्यापारी मोनू गर्ग ने कहा कि दुकानों के सामने खोद कर छोड़ा गया नाला मुसीबत बना है। व्यापार प्रभावित होने के साथ हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है।


- आदित्य शर्मा का कहना है कि पिछले दो साल से वह लगातार नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र व्यवहार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed