{"_id":"692b42cb5d13add62c0f63c5","slug":"an-organization-has-been-nominated-for-the-construction-of-the-interstate-bus-stand-work-will-begin-soon-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-163930-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण के लिए संस्था नामित, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण के लिए संस्था नामित, जल्द शुरू होगा काम
Sun, 30 Nov 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास बनने वाले अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण के लिए शासन से कार्यदायी संस्था नामित हो गई है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण का पूर्व में ही बजट जारी हो चुका है।
फिलहाल जिले में स्थायी बस स्टैंड नहीं है। महानगर में रेलवे रोड, दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ से रोडवेज बसें संचालित की जा रही है। हर साल परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें शामिल हो रहीं। इस समय रीजन के छह डिपो में 800 से अधिक बसें शामिल हैं। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के शाकंभरी विहार कॉलेानी में 8013.95 वर्ग मीटर में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण होगा, जो आईएसबीटी की तर्ज पर तैयार होगा। इसका डिजाइन भी सामने आ चुका है।
डिजाइन में बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर सहारनपुर आईएसबीटी लिखा है। इसके अलावा अंदर जिलेवार बसें खड़ी होंगी। अब शासन ने बस स्टैंड निर्माण के लिए सीएनडीएस कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया है। नामित संस्था निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कांशीराम कॉलोनी के पास बस स्टैंड निर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
-- -- --
-- वर्जन
बस स्टैंड निर्माण के लिए शासन स्तर से सीएनडीएस कार्यदायी संस्था को नामित किया है। दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास बस स्टैंड बनेगा। एक ही जगह से सभी जिलों की बस संचालन होने से लोगों को राहत मिलेगी।
-योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम