Saharanpur: दिन-दहाड़े युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास, आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Saharanpur News : सहारनपुर में दिन-दहाड़े युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के लखनौती में दिन-दहाड़े बीच बाजार एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी जाहिद का बेटा मुर्सलीन (22) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव के बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान वहां से अपने वाहन में गुजर रहे गांव के ही एक युवक ने अकेला पाकर चाकू से उस पर हमला कर दिया। वारदात के वक्त बाजार में अफरा-तफरी मच गई। चाकू के वार से बुरी तरह जख्मी होकर मुर्सलीन जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर उक्त युवक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक के अनुसार उक्त युवक ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। जब वह गला रेतने में असफल रहा तो चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी