फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An atmosphere of anarchy has been created in the country: Imran

देश में बना दिया अराजकता का माहाैल : इमरान

Sat, 30 Nov 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
An atmosphere of anarchy has been created in the country: Imran
सहारनपुर। सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जनपद संभल और बहराइच की घटना को लेकर भाजपा सरकार व पुलिस पर निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि क्या करें मुसलमान, हमारी देश में क्या हालत कर दी है। घर में रहेंगे दंगाई घुसकर मारेंगे और बाहर निकलेंगे तो पुलिस मारेगी। अभी तक मस्जिदों में सर्वे कराकर मूर्तियां तलाशी जा रही हैं। भविष्य में चर्च और गुरुद्वारों में सर्वे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सांसद इमरान मसूद ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया गया है। मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। संभल में पत्थरबाजों को पकड़कर जेल में बंद कर देते थे। उनके पैर में गोली मार देते, लेकिन सीधे सीने और माथे पर गोली मारी गई है, जबकि आए दिन पुलिस एनकाउंटर में अपराधियों के पैरों गोली मारती है, लेकिन यहां सीधे माथे और सीने पर गोली चलाई।
विज्ञापन

पुलिस दावा कर रही थी कि पत्थरबाजों के पास तमंचे हैं, लेकिन अब तक जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, उनमें किसी भी व्यक्ति के हाथ में तमंचा नहीं दिखा है। सर्वे शांति से पूरा हो गया, लेकिन सुनियोजित तरीके से लोगों को उकसाकर बवाल कराया गया। इसी तरह बहराइच में दंगाइयों ने घर में घुसकर मुसलमानों को मारा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed