फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An alarm will sound at Shakambhari before the danger arrives, followed by the influx of water.

Saharanpur News: शाकंभरी में खतरे से पहले बजेगी घंटी, फिर आएगा पानी

Sat, 13 Jun 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
An alarm will sound at Shakambhari before the danger arrives, followed by the influx of water.
सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकंभरी मंदिर परिसर में अचानक आने वाली बाढ़ को रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन प्रशासन अर्ली अलार्म सिस्टम की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए मंदिर परिसर से करीब तीन किलोमीटर ऊपर वार्निंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे पानी आने से करीब आधा घंटे पहले ही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


शाकंभरी मंदिर खोल में पहाड़ों पर बारिश होने या फिर बादल आदि फटने की वजह से अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ जाता है। प्रशासन ने चेतावनी के लिए बाढ़ चौकियां तो स्थापित की हैं, लेकिन उनसे कई बार सटीक चेतावनी नहीं मिल पाती। इसके लिए एक नया सिस्टम तैयार किया गया है। इस नए सिस्टम को एक ऐसी जगह लगाया जाएगा, जहां पानी इकट्ठा होने या फिर पहाड़ों से पानी आने के बाद वह एक जगह एकत्रित हो जाता है।
विज्ञापन

इस सिस्टम के तहत एक निश्चित स्तर पर पानी के पहुंचते ही अर्ली अलार्म सिस्टम अपने आप क्रियाशील हो जाएगा। सायरन बजने के साथ ही इसकी जानकारी संबंधित जिम्मेदार विभागों के पास भी पहुंचेगी। इससे यह फायदा होगा कि पुलिस प्रशासन आमजन को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा सकेगा। इसके साथ ही पर्यटन थाना भी बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन भी चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें, कि पिछले दिनों अचानक बाढ़ आने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आठ किलोमीटर दूर तक गूंजेगी सायरन की आवाज

प्रशासन द्वारा जिस चेतावनी सिस्टम को लगाया जा रहा है। उसकी आवाज बेहद तेज होगी। चेतावनी मिलते ही सायरन की आवाज करीब आठ किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी। इसके साथ ही ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएंगे, जहां पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। उन स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएगी। साथ ही सिस्टम पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगेंगे। इनकी लाइव मॉनिटरिंग होगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा।

शाकंभरी मंदिर परिसर क्षेत्र में अर्ली अलार्म सिस्टम को लगाया जा रहा है। इससे पानी के बहाव की सूचना काफी पहले मिल जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
- सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं दैवीय आपदा प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed