फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amount of Rs 38 crore approved for bus stand, work will start soon

Saharanpur News: बस स्टैंड के लिए 38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत, जल्द शुरू होगा काम

Thu, 21 Nov 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Amount of Rs 38 crore approved for bus stand, work will start soon
सहारनपुर। जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। महानगर में बस स्टैंड बनाने के लिए शासन से करीब 38 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई। अब परिवहन निगम जल्द ही आवास विकास परिषद की जमीन खरीदेगा। इसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी। निगम की तरफ से परिषद को पत्र भी लिख दिया है।
विज्ञापन

कई दशकों से महानगर में बस स्टैंड की मांग उठती आई है। जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा में बस स्टैंड का मुद्दा उठाया। पिछले दिनों दिल्ली रोड पर आवास विकास परिषद की जमीन का अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। रिपोर्ट बनाकर शासन में भेजी गई थी। तब एक टीम का गठन किया था। टीम ने सहारनपुर पहुंचकर परिवहन निगम और आवास विकास परिषद की जमीन देखी थी। तय हुआ था कि दिल्ली रोड कांशीराम कॉलोनी के पास आवास विकास परिषद की जमीन पर बस स्टैंड बनेगा। सब कुछ फाइनल होने के बाद रिपोर्ट शासन में प्रेषित की गई। अब शासन ने बस स्टैंड के लिए करीब 38 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस धनराशि से परिवहन निगम दिल्ली रोड पर आवास विकास की 8013.95 वर्ग मीटर जमीन खरीद करेगा। अधिकारियों ने बताया कि जमीन खरीद की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में सहारनपुर के लोगों को बस स्टैंड की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन

विधायक व अधिकारियों की मेहनत लाई रंग
बस स्टैंड के लिए नगर विधायक राजीव गुंबर, मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, जिलाधिकारी मनीष बंसल और परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सर्वर ने काफी प्रयास किए। उनके प्रयासों से ही महानगर में बस स्टैंड के लिए बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यहां से संचालित होती हैं बसें
फिलहाल महानगर में कोई स्थायी बस स्टैंड नहीं है। इसलिए दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी, रेलवे रोड और मानकमऊ से बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली, देहरादून, अंबाला जाने के लिए अलग-अलग स्थानों से बस पकड़नी पड़ती हैं।

-------

महानगर में बस स्टैंड बनाने के लिए शासन से बजट स्वीकृत हो गया है। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास आवास विकास परिषद की जमीन पर बस स्टैंड बनेगा। यह सहारनपुर के लिए बड़ी सौगात है।
मनीष बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed