फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amjad's body found in Dhamola after 18 days

Saharanpur News: 18 दिन बाद ढमोला में मिला अमजद का शव

Sat, 22 Nov 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Amjad's body found in Dhamola after 18 days
सहारनपुर। शेखपुरा कदीम के रहने वाले अमजद का 18 दिन बाद ढमोला नदी में शव मिल गया। युवक का पहले रस्सी से गला दबाया। उसके बाद कुल्हाड़ी से तीन टुकड़े किए। हत्यारोपी ने जिस जगह पर शव को फेंकना स्वीकार किया था, उससे करीब पांच किलोमीटर दूर मिला है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद तीन नवंबर से लापता था। भाई अशरफ ने गांव के ही रहने वाले दंपती समेत पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने फरमान, उसकी पत्नी रुखसार, अरशद, शमीम, समीर के खिलाफ अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पहले पति-पत्नी और साले को गिरफ्तार किया था। उसके बाद शमीम व समीर को पकड़ा था। पूछताछ में फरमान ने अमजद की हत्या करना स्वीकार किया था। उसने ढमोला नदी में शव को फेंकना बताया था। फरमान ने बताया था कि अमजद को पहले गोली खिलाई थी। उसके बाद रस्सी से गला दबाकर हत्या की थी। बोरे में नहीं आ रहा था, इसलिए दोनों पैर काट दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ढमोला नदी में अमजद को तलाशने के लिए दिन-रात एक की। कभी जेसीबी तो कभी पानी रोककर तलाश किया, लेकिन 17 दिन तक सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को सूचना मिली थी कि ढमोला नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान अमजद निवासी शेखपुरा कदीम के रूप में हुई। दोनों पैर कटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed