{"_id":"61f2e34bfb926854282d84ad","slug":"amit-shah-will-go-door-to-door-to-reach-out-to-voters-saharanpur-news-mrt574731175","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घर जाकर मतदाताओं को साधेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घर जाकर मतदाताओं को साधेंगे अमित शाह
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहारनपुर आ रहे हैं। 29 जनवरी को वह घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। अमित शाह जनपद की पांच विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इसको लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। भाजपा ने अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह 29 जनवरी को सहारनपुर आ रहे हैं। यहां आने से पूर्व वह मुजफ्फरनगर की कुछ विधानसभा सीटों के लिए जनसंपर्क करेंगे। वह सहारनपुर नगर, बेहट, सहारनपुर देहात, नकुड़ और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने जाएंगे। इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेता भी उनके साथ रहेंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो कुछ अनुसूचित जाति के लोगों के साथ उनके घर जाकर अमित शाह भोजन कर सकते हैं।
इन जगहों पर जाएंगे शाह
इंद्रप्रस्थ कॉलेज, ग्राम कोटा में प्रभावी वोटर बैठक, दिल्ली रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में संगठनात्मक बैठक, आईटीसी मार्ग, न्यू शारदा नगर में मतदाताओं से जनसंपर्क करने के बाद सरसावा एयरपोर्ट चले जाएंगे।
मां शाकंभरी देवी के करेंगे दर्शन
गृहमंत्री माता शाकंभरी देवी के दर्शनों को भी जा सकते हैं। हालांकि 29 तारीख को उनका कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सर्वप्रथम केंद्रीय गृहमंत्री मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर चुनावी शंखनाद करेंगे। उम्मीद है कि शुक्रवार को उनका कार्यक्रम मिल जाएगा।