फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amidst the rain, the Divisional Commissioner scattered the seed ball in the forest of Mohand

बारिश के बीच मंडलायुक्त ने मोहंड के जंगल में बिखेरी सीड बाल्स

Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Amidst the rain, the Divisional Commissioner scattered the seed ball in the forest of Mohand
मोहंड रेंज में सीड बाल्स बिखरते मंडलायुक्त डा लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने भारी बारिश के बीच शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज पहुंचकर सीड बॉल को वन क्षेत्र में बिखेरने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने वन कर्मचारियों को आम जन को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शनिवार को मोहंड पहुंचे डॉ. लोकेश एम ने वन कर्मचारियों के साथ वन क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सीड बॉल बिखेरी। उन्होंने पौधरोपण संबंधी जानकारी भी वन क्षेत्राधिकारी एमके बलोदी से ली। इस दौरान उन्होंने वन कर्मचारियों से जन जागरुकता अभियान चला कर जंगलों के आसपास बसे ग्रामीणों को वनों को सुरक्षित रखने में सहयोग देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान वन दरोगा रकम सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सीड बॉल ऐसे बीजों का संग्रह होता है जिन्हें मिट्टी और खाद के मिश्रण में लपेट कर छोटी गेंदनुमा आकृति दी जाती है। इसे सुखाने के बाद उसे तब तक सुरक्षित रखा जाता है जब तक वह अंकुरित ना हो जाए। सीड बॉल के माध्यम से बिना खुदाई या जुताई के पौधरोपण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed