फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amendment done in the centers of semester examinations starting from January 24

Saharanpur News: 24 जनवरी से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षाओं के केंद्रों में किया संशोधन

Thu, 19 Jan 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Amendment done in the centers of semester examinations starting from January 24
सहारनपुर। 24 जनवरी से शुरू हो रही स्नातक एवं परास्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के केंद्रों में संशोधन किया गया है। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने संशोधित केंद्रों की सूची जारी करने के साथ ही संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पहले तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 में संचालित सेमेस्टर प्रणाली के (एलएलबी, एलएलएम, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, एमएड, एमपीएड, बीपीएस पाठ्यक्रमों को छोड़कर) अन्य स्नातक एवं परास्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण पहले किया जा चुका था। केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गयी थी। विश्वविद्यालय ने उक्त सूची को निरस्त करते हुए परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन

कुलसचिव ने महाविद्यालयों से अनुरोध किया है कि वह संशोधित परीक्षा केंद्रों एवं उनसे संबद्ध महाविद्यालयों के संबंधित परीक्षार्थियों तक इसकी सूचना पहुंचा दें। उन्होंने केंद्रों को परीक्षा से पूर्व तमाम व्यवस्थाएं जैसे वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर के साथ राउटर डिवाइस लगवाने एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा है, जिससे परीक्षाओं का निकलविहीन होना सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल केंद्रों का भी पुन: निर्धारण किया
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने नोडल केंद्रों में भी संशोधन किया है। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर व्यवसायिक पाठ्यक्रमों (एलएलबी, एलएलएम, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, एमएड, एमपीएड और बीपीईएस के अतिरिक्त) की पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं (दिसंबर 2022) 24 जनवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों / संस्थानों में परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल केंद्र बनाए गए थे, जिनमें संशोधन किया गया है। इससे संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि आज
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक (व्यावसायिक), बीए, बीएससी और बीकॉम पहले व तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा के आवेदन पत्र व शुल्क जमा करने के लिए 11 और 17 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी। जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से शुल्क जमा नहीं करा सके हैं। वह 19 जनवरी यानी आज भी 500 रुपये लेट फीस के साथ शुल्क जमा करा सकते हैं। परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed