{"_id":"605e1e008ebc3ed82e4a3650","slug":"ambehata-defeated-gangoh-by-37-runs-to-win-the-cricket-match-saharanpur-news-mrt531730940","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेहटा ने 37 रनों से गंगोह को हरा जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेहटा ने 37 रनों से गंगोह को हरा जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
अंबेहटा। विर्क सिरोही सद्भावना महाविद्यालय में आयोजित हुई अंडर 14 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सद्भावना महाविद्यालय क्रिकेट एकेडमी अंबेहटा तथा विश्वकर्मा क्रिकेट एकेडमी गंगोह के बीच मैच खेला गया। इसमें अंबेहटा टीम ने 37 रनों के अंतर से गंगोह टीम को हरा विजय हासिल की।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रियंका शर्मा ने टास उछाल कर किया। विश्वकर्मा क्रिकेट एकेडमी गंगोह ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सद्भावना महाविद्यालय क्रिकेट एकेडमी अंबेहटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सौरव सैनी के 40, लक्ष्य धीमान के 130 रनों के सहयोग से 182 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने खड़ा किया। अक्षित शर्मा ने पांच विकेट लेकर केवल 23 रन दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विश्वकर्मा क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पाए।
फल स्वरूप सभी खिलाड़ी 19 ओवर में 145 रन पर आउट हो गए। इसके चलते सद्भावना महाविद्यालय क्रिकेट एकेडमी अंबेहटा ने 37 रनों से मैच जीत लिया। मैच के अंपायर बंटी व सौरव रहे। स्कोरर दीक्षित कुमार रहे। बेहतर प्रदर्शन के लिए अक्षित शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान सद्भावना महाविद्यालय क्रिकेट एकेडमी के कोच विकास सैनी, रवीश राठी, महाविद्यालय के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, संजय विश्वकर्मा, अक्षित शर्मा, अर्पित आर्य सहित अन्य लोग रहे।