फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amazing...two challans for one vehicle at the same place on the same day

Saharanpur News: गजब...एक ही दिन, एक ही स्थान पर एक वाहन के दो चालान

Fri, 27 Jun 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Amazing...two challans for one vehicle at the same place on the same day
सहारनपुर। इसे यातायात पुलिसकर्मियों पर चालान काटने का दबाव कहें या लापरवाही। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर खड़े स्कूटर के यातायात पुलिस ने एक ही दिन, एक ही स्थान, लगभग एक ही समय पर दो अलग-अलग चालान काट दिए। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो अब पीड़ित के पास फोन आया।
विज्ञापन

मामला सात मई का है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड स्थित राजविहार कॉलोनी निवासी योगेश शर्मा अपने पड़ोसी के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। वह अपने स्कूटर से आए थे। स्कूटर को जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर खड़ा कर दिया। उसी के पास डीआईजी ऑफिस व जिला पंचायत कार्यालय भी है।
विज्ञापन

नो पार्किंग में खड़ा देख स्कूटर का चालान काट दिया। हद तो तब हुई जब एक अलग-अलग हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल ने उसी वाहन का दो बार चालान किया। एक ने स्कूटर का आगे से फोटो खींचा, जबकि दूसरे ने पीछे से नंबर का फोटो लिया। इसके बाद चालान को संबंधित वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दिन और एक ही स्थान पर खड़े वाहन का चालान आने से वाहन चालक के पैर तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी यातायात से की गई थी, लेकिन तब मामले काे गंभीरता से नहीं लिया गया। उनके पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। पीड़ित ने एक दिन पहले दोबारा फिर से पत्र लिखा।
मामला संज्ञान में आया है। नो पार्किंग में वाहन का चालान हुआ है। जांच कराने के बाद एक चालान को निरस्त करा दिया जाएगा। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed