फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amar Ujala and getting respect from CCC faces bloom

अमर उजाला और सीसीसी से सम्मान पाकर चेहरे खिले

Tue, 15 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 15 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and getting respect from CCC faces bloom
कार्यक्रम में बैठे अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुुर में अमर उजाला और रियल स्टेट क्षेत्र की कंपनी सीसीसी (चंडीगढ़ सिटी सेंटर) की ओर से रविवार की रात एक होटल सभागार में आयोजित किए गए साझा कार्यक्रम अचीवर्स अवार्ड में अनेक प्रतिभाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह अवार्ड अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों के लिए था। रविवार की रात एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरायुक्त ओपी वर्मा रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे सीसीसी के सेल मैनेजर राकेश कुमार ने सभागार में कंपनी द्वारा तैयार कराए जा रहे शॉपिंग मॉल, रेजीडेंशियल मॉल आदि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजनेस समेत अनेक क्षेत्रों में अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ रहे लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 

सम्मानित होने वालों में कविता सिंह, साहिल सहगल, शोभित हरित, विवेक चावला, डॉ. रमन शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, मोहम्मद अकरम मलिक, जितेंद्र कुमार, निपुण जैन, राजीव सचदेवा, सुमित मलिक, अंकुर कुमार, बलजीत चावला, एसके अरोड़ा, मोहित जैन, राजीव अग्रवाल, ज्योति, मनीष


कच्छल, विजय वर्मा, संजय जैन, जतिन, गौरव और शमशाद मलिक रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि इससे सम्मानित होने वाले लोगों को और बेहतर करने की शक्ति मिलेगी। उन्होंने अमर उजाला और चंडीगढ़ सिटी सेंटर के प्रयास को सराहा। संचालन राकेश शर्मा ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed