फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aman scored 16 runs against Pakistan, Indian team lost

Saharanpur News: पाकिस्तान के खिलाफ अमान ने बनाए 16 रन, हारी भारतीय टीम

Sat, 30 Nov 2024 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Aman scored 16 runs against Pakistan, Indian team lost

विज्ञापन
सहारनपुर। अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान 16 रन पर आउट हो गए। इस मैच में भारतीय टीम 44 रन से हार गई, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को मायूसी हाथ लगी है।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार को भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 281 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 237 ही रन बना सकी। बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अमान से खासी उम्मीदें थी, लेकिन वह 16 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मिली हार से क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी है। उधर, अमान के कोच राजीव गोयल का कहना है कि खेल है, जो अच्छा खेलता है वह जीतता है। हार और जीत खेल के दो पहलू हैं। कोई भी टीम हमेशा नहीं जीती है। उनका कहना है कि अभी सीरीज के कई मैच बाकी हैं, जिनमें भारतीय टीम के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। भारत का अगला मुकाबला जापान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed