फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegations of misappropriating 10,000 under the pretext of issuing an Ayushman Card.

Saharanpur News: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर दस हजार रुपये हड़पने का आरोप

Thu, 23 Apr 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misappropriating 10,000 under the pretext of issuing an Ayushman Card.
देवबंद। नागल निवासी हिमांशु शर्मा ने सहारनपुर के नया जवाहर पार्क निवासी एक व्यक्ति पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर दस हजार रुपये हड़पने तथा पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हिंमाशु शर्मा ने बताया कि उसकी मां बीमार हैं। जिनका उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। बताया कि सहारनपुर के नया जवाहर पार्क निवासी एक व्यक्ति ने उससे दस हजार रुपये में आयुष्मान कार्ड बनवाने का वादा किया था। उसने आठ हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन उसके खाते में जमा कर दिए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी जब काफी समय तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना तो उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी उसके साथ अभद्रता एवं फर्जीवाड़े में फंसवाने की धमकी देने लगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के सहारनपुर समेत अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। सीओ अभितेष सिंह ने पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed